गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई इंडियंस को DLS आधार पर 3 विकेट से दी मात, शुभमन गिल (43) बने प्लेयर ऑफ द मैच।

गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई इंडियंस को DLS आधार पर 3 विकेट से दी मात, शुभमन गिल (43) बने प्लेयर ऑफ द मैच।

MI vs GT – IPL 2025 (56 of 74): आज 6 मई को आईपीएल 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। लेकिन बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब ने गुजरात ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल मैच को DLS आधार पर 3 विकेट से अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रेयान रिकेल्टन को साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 2 रन बना सके। रोहित शर्मा को अरशद खान ने 7 रन पर आउट कर दिया। विल जैक्स ने 29 गेंदों में सत्र का अपना पहला पचासा जड़ा। उन्होंने सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर सूर्य कुमार यादव 39 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

राशिद खान ने मुंबई को चौथा झटका देते हुए विल जैक्स को अपना शिकार बनाया। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या आज कुछ खास नहीं कर पाए। वह मात्र 1 रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर आउट हो गए। तिलक वर्मा को गेराल्ड कोएत्जी ने अपना शिकार बनाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 123 पर मुंबई को सातवां झटका दिया। नमन धीर सिर्फ 7 रन बना सके। गुजरात के लिए साई किशोर ने 2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएत्जी को 1-1 विकेट मिला।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साई सुदर्शन सिर्फ 5 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। गुजरात को दूसरा झटका अश्विनी कुमार ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को 30 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अपना शिकार बनाया। गिल और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की।

शुभमन गिल का साथ देने आए शेरफेन रदरफोर्ड। उन्होंने बारिश आने से पहले गिल के साथ मिलकर 29 रनों की साझेदारी की। जिसमें 26 रन रदरफोर्ड के थे। इसके अलावा शाहरुख खान ने छह, राशिद खान ने दो और गेराल्ड कोएत्जी ने 12 रन बनाए। वहीं, राहुल तेवतिया 11 और अरशद खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और अश्विनी कुमार को दो-दो विकेट मिले जबकि दीपक चाहर को एक सफलता मिली।