महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस वक्त राज्य की राजनीति के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। बीजेपी ने 227 वार्डों में से 89 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।
चुनाव नतीजों के बाद मुंबई के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें “धुरंधर देवेंद्र” बताया गया। ये पोस्टर बीजेपी युवा मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष और नवनिर्वाचित पार्षद तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं।
बीजेपी-शिवसेना (शिंदेगुट) का दबदबा
बीजेपी ने इस चुनाव में कुल 11,79,273 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 21.58% है। वहीं जीतने वाले उम्मीदवारों में पार्टी का वोट शेयर 45.22% रहा।
शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) को 29 सीटें मिलीं और 2.73 लाख से ज्यादा वोट हासिल हुए।
इस तरह बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन BMC में सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा है।
शिवसेना (UBT) को झटका
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को इस बार 65 सीटों पर संतोष करना पड़ा। पार्टी को कुल 7.17 लाख वोट मिले, जो 13.13% वोट शेयर रहा।
राज ठाकरे की MNS को 6 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिली।
अन्य दलों का प्रदर्शन
कुल 54.64 लाख वोट डाले गए, जिनमें से 47.72% वोट मान्यता प्राप्त दलों को मिले।
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा संदेश
BMC चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि मुंबई में एक बार फिर बीजेपी का दबदबा कायम हो गया है। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में पार्टी ने शहरी वोटर्स का भरोसा जीता है, जिससे आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।
BMC Election Result 2026: मुंबई में छाए सीएम देवेंद्र फडणवीस, BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी