आज 11 सितंबर 2025 को अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला 9/11 पूरे 24 साल पूरे कर रहा है। हृदय विदारक इस हमले को अमेरिका कभी नहीं भूल सकता। यह वह काला दिन था जब अलकायदा आतंकियों ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और वॉशिंगटन डी.सी. में पेंटागन को निशाना बनाकर पूरी दुनिया को दहला दिया था।
11 सितंबर 2001 की सुबह, चार यात्री विमानों को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया।
इस हमले में करीब 3,000 लोग मारे गए और हजारों घायल हुए।
आज भी न्यूयॉर्क के ग्राउंड ज़ीरो पर उन निर्दोष लोगों की याद में मोमबत्तियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अमेरिका और पूरी दुनिया इस दिन को “Patriot Day” के रूप में याद करती है।
भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का साथ दिया है और 9/11 को वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ चेतावनी माना है।