President Appoints New Governors for 5 States

President Appoints New Governors for 5 States
December 24, 2024 at 6:10 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल, रघुबर दास का इस्तीफा किया स्वीकार, आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी ने देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति (Hari Babu Kambhampati) को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास (Raghubar Das) का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

उड़ीसा, केरल, बिहार, मिजोरम, मणिपुर को मिले नए राज्यपाल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammed Khan) को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Arlekar) को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह (Vijay Kumar Singh) मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बतादें, अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (Retired IAS Officer) हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। तब से उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग 5 वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।