IND vs ENG – 1st Test (Day 3, Stumps): भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। खेल की समाप्ति पर भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 90 रन बना लिए। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। इसी के साथ उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई है। केएल राहुल 47 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। पहली पारी के शतकवीर यशस्वी जायसवाल को ब्रायडन कार्स ने 16 के स्कोर पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। यशस्वी 11 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना पाए। इसके बाद केएल राहुल का साथ देने साई सुदर्शन आए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। जिसे बेन स्टोक्स ने तोड़ा। स्टोक्स ने सुदर्शन को जैक क्रॉली के हाथों कैच कराया। वह 48 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 75 गेंदों में 7 चौके की मदद से 47 और कप्तान शुभमन गिल 10 गेंदों में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड की ओर से 1 विकेट ब्रायडन कार्स ने और 1 विकेट बेन स्टोक्स ने लिया। इससे पहले इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 106, हैरी ब्रुक ने 99, जैमी स्मिथ 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रन की अहम परियां खेलीं। भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए।
बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल जल्द हुआ खत्म, भारत के पास कुल 96 रन की बढ़त, जसप्रीत बुमराह ने झटके 5 विकेट।