नवग्रहों के सेनापति मंगल ने 28 जुलाई को 47 दिनों के लिए बुध की राशि कन्या में किया प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव।

नवग्रहों के सेनापति मंगल ने 28 जुलाई को 47 दिनों के लिए बुध की राशि कन्या में किया प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव।
July 28, 2025 at 4:53 pm

मंगल का कन्या राशि में गोचर 2025: ऊर्जा, जोश, साहस, पराक्रम, युद्ध और रक्त के कारक ग्रह भूमि पुत्र मंगल ने 28 जुलाई, 2025 को रात 08:11 बजे कन्या राशि में प्रवेश कर लिया। मंगल 13 सितंबर, 2025 तक कन्या राशि में ही रहेंगे। इन 47 दिनों के कन्या राशि के गोचर में मंगल शनि के साथ सम सप्तक योग बनाएंगे, जो कई मायने में अच्छी नहीं होता। आइए जानते हैं मंगल का कन्या राशि में गोचर (Mars Transit In Virgo) का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव।

मेष राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले (लग्न) और 8वें भाव के स्वामी होते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर छठे भाव में होगा जो शुभ फल देगा। लंबी यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। कर्ज लेने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। मान-सम्मान बढ़ने का समय है।

वृषभ राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों की कुंडली में मंगल 7वें और 12वें भाव के स्वामी होते हैं। वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर पंचम भाव में होगा जो अच्छा नहीं कहा जा सकता। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। उदर विकार की संभावना के योग हैं।

मिथुन राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होगा जो मिश्रित फल देगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का योग है। प्रतिकूल व्यक्तियों के साथ संगत बढ़ सकती है। स्वभाव में सौम्यता रखें। माता के इलाज पर धन खर्च हो सकता है।

कर्क राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

कर्क राशि वालों की कुंडली में मंगल 5वें और 10वें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल के कन्या राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में होगा जो पराक्रम में वृद्धि करेगा। लेकिन छोटे भाई बहिनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और 9वें भाव के स्वामी होते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा जो खर्च बढ़ाएगा। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

कन्या राशि के जातकों की कुंडली में मंगल तीसरे और 8वें भाव के स्वामी होते हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर प्रथम (लग्न) भाव में होगा जो स्वभाव में आक्रामकता ला सकता है। सोच समझकर ही निर्णय लें। अहंकार से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान से दूरी बन सकती है।

तुला राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

तुला राशि वालों की जन्मराशि में मंगल दूसरे और 7वें भाव के स्वामी हैं। तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर द्वादश भाव में होगा जो अच्छा नहीं माना जाता। फिजूलखर्ची से बचें, बहुत जरूरत पर ही लंबी यात्रा करें। भू-संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में मंगल पहले और छठवें भाव के स्वामी होते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर एकादश भाव में होगा जो अधिकतर शुभ फल देगा। लेकिन बड़े भाई बहिनों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग हैं।

धनु राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

धनु राशि के जातकों की कुंडली में मंगल 5वें और 12वें भाव के स्वामी हैं। धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर दशम भाव में होगा जो कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रखते हुए उन्नति की ओर संकेत करता है। कार्यक्षेत्र और दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है, सावधानी बरतें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

मकर राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

मकर राशि वालों की जन्मराशि में मंगल चौथे और 11वें भाव के स्वामी हैं। मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर नवम भाव में होगा जो मिले जुले फल देगा। पराक्रम में वृद्धि करेगा और साझेदारी के कार्यों में सफलता दिलायेगा। आर्थिक लेनदेन का ध्यान रखें। व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कुंभ राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

कुंभ राशि वालों की कुंडली में मंगल तीसरे और 10वें भाव के स्वामी हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर अष्टम भाव में होगा जो अच्छा नहीं कहा जा सकता। यात्रा सावधानी से करें। वाहन सजगता से चलाएं। प्रेम प्रसंगों में विवाद के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षार्थी मेहनत में किसी भी लापरवाही से बचें। उदर विकार की संभावना बन सकती है।

मीन राशि के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर का प्रभाव

मीन राशि के जातकों की कुंडली में मंगल दूसरे और 9वें भाव के स्वामी होते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में गोचर सप्तम भाव में होगा जो दांपत्य जीवन के लिए तो अच्छा नहीं है लेकिन व्यापार में विदेश से लाभ के योग बनाएगा। व्यर्थ की यात्राएं टाल दें। व्यापार में नई डील करते समय सजग रहें। आर्थिक लेन-देन में समझदारी से काम लें। भाइयों और दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

मंगल को शुभ करने के उपाय

मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए –

  1. गौवंश को गुड़ खिलाएं।
  2. बड़े भाई को सम्मान और छोटे को उपहार दें।
  3. बंदरों को चने और भूखे निर्धनों को मीठे रोठ खिलाएं।
  4. गाय को भींगी लाल मसूर की दाल खिलाएं।