BLA Kills 12 Pakistani Soldiers: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिसाइल हमले के साथ ही पाकिस्तान सेना के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। अब बलूचिस्तान में सशस्त्र विद्रोहियों ने भी पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला करके सैन्य वाहन को उड़ा दिया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है। यह हमला बोलन घाटी के मच कुंड के पास किया गया। बोलन घाटी वही इलाका है, जहां इसी साल मार्च में बलूच विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना को ट्रेन को छुड़ाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के जवान गश्ती अभियान पर थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे BLA के विशेष सामरिक ऑपरेशन दस्ते ने रिमोट कंट्रोल आईईडी विस्फोट के जरिए जवानों से भरे वाहन को उड़ा दिया। धमाके के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए। जिसमें 12 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।
बलूच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों की मौत हुई है। इसमें स्पेशल ऑपरेशन कमांडर भी शामिल है। पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोहियों के खिलाफ अभियान चलाया है। अधिकारियों ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में 10 चरममपंथियों को मारने का दावा किया था।। प्रांत में ताजा कार्रवाई के दौरान केच और जियारत जिलों में विद्रोहियों को मारा गया।