अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक बड़ी सीवर पाइपलाइन फटने से 200 मिलियन गैलन से अधिक गंदा पानी पोटोमैक नदी में बह गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने राजधानी में आपातकाल घोषित करने को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 19 जनवरी को डीसी वाटर द्वारा संचालित ‘पोटोमैक इंटरसेप्टर’ नामक बड़ी सीवर लाइन का एक हिस्सा टूट गया था। इसके चलते कई दिनों तक सीवेज का पानी सीधे Potomac River में गिरता रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संघीय सरकार ने हस्तक्षेप किया।
फेमा को राहत कार्यों की जिम्मेदारी
आपातकाल की घोषणा के बाद Federal Emergency Management Agency (फेमा) को राहत और मरम्मत कार्यों के समन्वय की अनुमति दे दी गई है। फेमा अब आवश्यक उपकरण, संसाधन और कर्मियों को तैनात कर सकेगी।
फेमा के पब्लिक असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत आपातकालीन कार्यों के योग्य खर्च का 75 प्रतिशत हिस्सा संघीय सरकार वहन करेगी। यह सहायता कोलंबिया जिले के साथ-साथ मैरीलैंड और वर्जीनिया के प्रभावित क्षेत्रों को भी दी जाएगी।
पीने के पानी पर असर नहीं
वॉशिंगटन डीसी की मेयर Muriel Bowser ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का पीने के पानी की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि, नदी में गंदे पानी के बहाव को रोकने और क्षति की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
18 फरवरी को मेयर बोसर ने इस मामले को स्थानीय सार्वजनिक आपातकाल घोषित किया था, ताकि संघीय सहायता प्राप्त की जा सके। अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मरम्मत और राहत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
सीवर पाइप फटने से 200 मिलियन गैलन गंदा पानी पोटोमैक नदी में, डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में घोषित किया आपातकाल