नवग्रहों के सेनापति मंगल ने 7 जून को सूर्य की राशि सिंह में किया प्रवेश, 52 दिनों के लिए बनेगी मंगल-केतु की युति, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

नवग्रहों के सेनापति मंगल ने 7 जून को सूर्य की राशि सिंह में किया प्रवेश, 52 दिनों के लिए बनेगी मंगल-केतु की युति, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव।
June 8, 2025 at 12:17 pm

मंगल का सिंह राशि में गोचर 2025: ऊर्जा, जोश, साहस, पराक्रम, युद्ध और रक्त का कारक ग्रह भूमि पुत्र मंगल ने 7 जून, 2025 को रात 02:28 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर लिया। मंगल यहां 28 जुलाई 2025 की रात्रि तक सिंह राशि में ही रहेंगे। इन 52 दिनों के सिंह राशि के गोचर में मंगल केतु के साथ युति करेंगे। जो कई मायने में अच्छी नहीं कही जा सकती। आइए जानते हैं मंगल का मिथुन राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव।

मेष राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

मेष राशि के जातकों की कुंडली में मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर केतु के साथ पंचम भाव में होगा जो अच्छा नहीं कहा जा सकता। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। उदर विकार की संभावना के योग हैं।

वृषभ राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर चतुर्थ भाव में होगा जो मिश्रित फल देगा। पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का योग है। प्रतिकूल व्यक्तियों के साथ संगत बढ़ सकती है। स्वभाव में सौम्यता रखें। माता के इलाज पर धन खर्च हो सकता है।

मिथुन राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

मिथुन राशि वालों की कुंडली में मंगल छठवें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर तीसरे भाव में होगा जो पराक्रम में वृद्धि करेगा। लेकिन छोटे भाई बहिनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं।

कर्क राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल 5वें और 10वें भाव के स्वामी होते हैं। कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर दूसरे भाव में होगा जो खर्च बढ़ाएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

सिंह राशि के जातकों की कुंडली में मंगल चौथे और 9वें भाव के स्वामी होते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर प्रथम (लग्न) भाव में होगा जो स्वभाव में आक्रामकता ला सकता है। सोच समझकर ही निर्णय लें। अहंकार से बचें। सेहत का खास ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान से दूरी बन सकती है।

कन्या राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

कन्या राशि वालों की जन्मराशि में मंगल तीसरे और 8वें भाव के स्वामी हैं। कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर द्वादश भाव में होगा जो अच्छा नहीं माना जाता। फिजूलखर्ची से बचें, बहुत जरूरत पर ही लंबी यात्रा करें। भू-संपत्ति के मामलों में सावधानी बरतें।

तुला राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

तुला राशि के जातकों की कुंडली में मंगल दूसरे और 7वें भाव के स्वामी होते हैं। तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का मिथुन राशि में गोचर एकादश भाव में होगा जो अधिकतर शुभ फल देगा। लेकिन बड़े भाई बहिनों से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। केतु के साथ युति गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी बढ़ा सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में मंगल पहले (लग्न) और छठे भाव के स्वामी हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर दशम भाव में होगा जो कार्यक्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रखते हुए उन्नति की ओर संकेत करता है। कार्यक्षेत्र और दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है, सावधानी बरतें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

धनु राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

धनु राशि वालों की जन्मराशि में मंगल 5वें और 12वें भाव के स्वामी हैं। धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर नवम भाव में होगा जो मिले जुले फल देगा। पराक्रम में वृद्धि करेगा और साझेदारी के कार्यों में सफलता दिलायेगा। आर्थिक लेनदेन का ध्यान रखें। व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे। केतु के साथ युति पिता को कष्ट दे सकते हैं।

मकर राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

मकर राशि वालों की कुंडली में मंगल चौथे और 11वें भाव के स्वामी हैं। मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर अष्टम भाव में होगा जो अच्छा नहीं कहा जा सकता। यात्रा सावधानी से करें। वाहन सजगता से चलाएं। प्रेम प्रसंगों में विवाद के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षार्थी मेहनत में किसी भी लापरवाही से बचें। उदर विकार की संभावना बन सकती है।

कुंभ राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में मंगल तीसरे और 10वें भाव के स्वामी होते हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर सप्तम भाव में होगा जो दांपत्य जीवन के लिए तो अच्छा नहीं है लेकिन व्यापार में विदेश से लाभ के योग बनाएगा। व्यर्थ की यात्राएं टाल दें। व्यापार में नई डील करते समय सजग रहें। आर्थिक लेन-देन में समझदारी से काम लें। भाइयों और दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

मीन राशि के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और 9वें भाव के स्वामी होते हैं। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर छठे भाव में होगा जो शुभ फल देगा। लंबी यात्रा पर अधिक खर्च हो सकता है। कर्ज लेने से बचें और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहें। मान-सम्मान बढ़ने का समय है। लेकिन केतु के साथ युति चोट दुर्घटना के योग बनाएगी।

मंगल को शुभ करने के उपाय

मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए –

  1. गौवंश को गुड़ खिलाएं।
  2. बड़े भाई को सम्मान और छोटे को उपहार दें।
  3. बंदरों को चने और भूखे निर्धनों को मीठे रोठ खिलाएं।
  4. गाय को भींगी लाल मसूर की दाल खिलाएं।