संभल की हालिया घटनाओं की गूंज अब सिनेमा के पर्दे तक पहुंच गई है। Amit Jani, जो इससे पहले Udaipur Files को लेकर सुर्खियों और विवादों में रहे, अब संभल दंगों पर आधारित अपनी नई फिल्म Kalki Sambhal लेकर आ रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस और चर्चाएं तेज हो गई हैं।
1978 से 2024 तक की कहानी, दो पीढ़ियों का टकराव
फिल्म ‘कल्कि संभल’ की कहानी 1978 के संभल दंगों से शुरू होकर 2024 तक की घटनाओं को जोड़ती है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दंगों के पीछे की राजनीति, सामाजिक तनाव और जमीनी हकीकत को सिनेमाई नजरिए से सामने लाने की कोशिश करेगी।
किरदारों की पहली झलक
पहले पोस्टर में मुख्य किरदारों को रिवील किया गया है।
इसके अलावा, संभल के एसपी अर्जुन बिश्नोई की भूमिका निभाने वाले अभिनेता का खुलासा अगले पोस्टर में किया जाएगा।
निर्देशन और प्रोडक्शन
फिल्म का निर्देशन Bharat S Srinath कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर हैं अमित जानी। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हालात की परतों को खोलने की कोशिश है।
‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद फिर विवाद की आशंका
अमित जानी पहले भी ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर देशभर में विवादों में रह चुके हैं। 2022 के कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक बहस जरूर छिड़ गई थी। अब ‘कल्कि संभल’ को लेकर भी इसी तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। कुछ लोग इसे सच्चाई दिखाने की कोशिश बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक और विवादित प्रोजेक्ट मान रहे हैं।