दिल्ली-NCR के बाद बृज क्षेत्र में दिखा आंधी-तूफान का रौद्र रूप, मेट्रो जहां की तहां रुकीं, हवाई यात्राओं पर भी असर, बैंगलोर में आईटी कंपनियों से WFH कराने की सरकार की अपील।

दिल्ली-NCR के बाद बृज क्षेत्र में दिखा आंधी-तूफान का रौद्र रूप, मेट्रो जहां की तहां रुकीं, हवाई यात्राओं पर भी असर, बैंगलोर में आईटी कंपनियों से WFH कराने की सरकार की अपील।

Massive Dust Storm Hits Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बुधवार (21 मई, 2025) की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने राजधानी क्षेत्र का हाल बेहाल कर दिया। दिन भर तपिश झेलने के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन ऑफिस ने निकलने वाले लोगों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सड़क के साथ हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ समय तक के लिए फ्लाइट अपने समय ने नहीं उड़ पाईं।

Delhi-NCR में तेज बारिश के साथ ही कई जगह ओले पड़ने की भी खबर है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो के पहिए भी एक समय जाम हो गए। कई उड़ानें भी प्रभावित हुईं हैं। दिल्ली राजधानी क्षेत्र के अलावा बृज क्षेत्र में भी आंधी तूफान ने तांडव मचाया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान ने जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया।

60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया है कि 60 किमी से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। राजधानी दिल्ली में आंधी के बाद तेज बारिश होने के साथ ही कई जगह ओले भी पड़े। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रात 8 बजे से लेकर 9:30 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही तेज आंधी तूफान की संभावना है।

उत्तर भारत में तो मौसम का मिजाज आज शाम को बदला लेकिन दक्षिण भारत में तो बारिश पहले से ही कहर बरपा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु के लिए ऑरेज अलर्ट और कर्नाटक के अन्य कई जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में बेंगलुरु में हुई भारी बारिश से 3 लोगों की जान गई है और 500 घरों में पानी भर गया। कर्नाटक सरकार एक मंत्री ने बैंगलोर की सभी आईटी कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम (WFH) करने की अपील की है।