दिल्ली रूट पर बड़ा रेल अलर्ट: गर्डरिंग कार्य के चलते 13–14 दिसंबर को 34 ट्रेनें रद्द, यूपी-बिहार-हरियाणा के यात्रियों को झटका

दिल्ली रूट पर बड़ा रेल अलर्ट: गर्डरिंग कार्य के चलते 13–14 दिसंबर को 34 ट्रेनें रद्द, यूपी-बिहार-हरियाणा के यात्रियों को झटका
December 9, 2025 at 1:33 pm

देशभर में इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से पहले ही यात्री परेशान थे, अब रेलवे ने भी यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। दिल्ली मंडल में गर्डरिंग कार्य के कारण 13 और 14 दिसंबर को दिल्ली से चलने वाली 34 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। यह सभी ट्रेनें दिल्ली शाहदरा–साहिबाबाद सेक्शन पर स्थित पुल संख्या 241बी की पुनः गर्डरिंग के कारण प्रभावित रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह केवल दो दिनों के लिए है। 15 दिसंबर से ट्रेनें सामान्य रूप से संचालित होंगी। लेकिन यूपी, बिहार और हरियाणा जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

यूपी-बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनें रद्द

रेलवे के मुताबिक निम्नलिखित ट्रेनें 13 और 14 दिसंबर को नहीं चलेंगी:

  • 20411 दिल्ली जंक्शनशाहजहांपुर एक्सप्रेस (14 दिसंबर)
  • 20412 शाहजहांपुरदिल्ली जंक्शन (14 दिसंबर)
  • 03697 गयादिल्ली जंक्शन (13 दिसंबर)
  • 03698 दिल्लीगया जंक्शन (13 दिसंबर)
  • 64082 नई दिल्लीपलवल (13 दिसंबर)
  • 64051 पलवलगाजियाबाद (13 दिसंबर)
  • 54075 बरेलीदिल्ली जंक्शन (13 दिसंबर)


हरियाणा रूट की ट्रेनें भी प्रभावित

हरियाणा के यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इनमें शामिल हैं:

  • 54085 दिल्ली जंक्शनसतरोड (14 दिसंबर)
  • 54086 सतरोडदिल्ली जंक्शन (14 दिसंबर)
  • 54076 दिल्ली जंक्शनबरेली (14 दिसंबर)
  • 54308 दिल्लीमुरादाबाद (14 दिसंबर)


गाजियाबाद–दिल्ली रूट पर लोकल ट्रेनें भी रद्द

निम्न EMU/DEMUs 14 दिसंबर को बंद रहेंगी:

  1. 64437 गाजियाबाद–दिल्ली
  2. 64402 दिल्ली–साहिबाबाद
  3. 64411 साहिबाबाद–दिल्ली
  4. 64408 दिल्ली–गाजियाबाद
  5. 64417 गाजियाबाद–दिल्ली
  6. 64414 दिल्ली–गाजियाबाद
  7. 64423 गाजियाबाद–नई दिल्ली
  8. 64439 गाजियाबाद–दिल्ली
  9. 64406 दिल्ली–गाजियाबाद
  10. 64401 गाजियाबाद–दिल्ली
  11. 64434 दिल्ली–गाजियाबाद


अन्य प्रभावित ट्रेनें

  • 64904 गाजियाबादमथुरा (13 दिसंबर)
  • 64903 मथुरागाजियाबाद (14 दिसंबर)
  • 64568 तिलक ब्रिजबुलंदशहर (13 दिसंबर)
  • 64567 बुलंदशहरतिलक ब्रिज (14 दिसंबर)
  • 64558 शाहजहांपुरदिल्ली (14 दिसंबर)
  • 64559 दिल्लीशाहजहांपुर (14 दिसंबर)
  • 64560 शाहजहांपुरदिल्ली (14 दिसंबर)
  • 64582 दिल्लीहाथरस किल्लाह (13 दिसंबर)
  • 64581 हाथरस किल्लाहदिल्ली (14 दिसंबर)
  • 64404 दिल्लीगाजियाबाद (14 दिसंबर)
  • 64012 शकूरबस्तीपलवल (14 दिसंबर)