दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल ने नौकरी बाजार में नई बहस छेड़ दी है। अब तक यह माना जा रहा था कि AI का असर मैन्युफैक्चरिंग, डेटा एंट्री और कस्टमर सपोर्ट जैसी नौकरियों पर पड़ेगा, लेकिन अब इसका दायरा ह्यूमन रिसोर्स (HR) तक पहुंच चुका है।
अब कंपनियों में इंटरव्यू लेने की जिम्मेदारी भी AI संभाल रहा है। भारत की AI कंपनी InCruiter ने ऐसा AI इंटरव्यूअर विकसित किया है, जो न सिर्फ उम्मीदवारों से सवाल पूछता है बल्कि डेटा के आधार पर उनका मूल्यांकन कर अंतिम चयन की सिफारिश भी करता है।
7 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां जुड़ीं
साल 2018 में अनिल अग्रवाल और सीए ऋतु माथरान द्वारा स्थापित InCruiter का उद्देश्य हायरिंग प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और डेटा-ड्रिवन बनाना है। कंपनी का दावा है कि उसका AI-पावर्ड प्लेटफॉर्म इंटरव्यू शेड्यूलिंग, असेसमेंट, फीडबैक और फाइनल सिलेक्शन तक की प्रक्रिया को ऑटोमेट कर देता है।
कंपनी के मुताबिक:
कंपनी का कहना है कि इससे न केवल हायरिंग का समय घटा है, बल्कि लागत में भी उल्लेखनीय कमी आई है।
कैसे काम करता है AI इंटरव्यूअर?
InCruiter का AI इंजन पूरी इंटरव्यू प्रक्रिया को संचालित करता है।
कन्वर्सेशनल AI तकनीक के जरिए यह उम्मीदवार से प्राकृतिक बातचीत करता है। यह फोन कॉल, लाइव वीडियो, तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों प्रकार के इंटरव्यू कंडक्ट कर सकता है।
चीटिंग पर सख्त नजर
इस AI प्लेटफॉर्म में कोडिंग टेस्ट, व्हाइटबोर्ड इंटरव्यू और AI प्रॉक्टरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
AI प्रॉक्टरिंग सिस्टम ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की गतिविधियों पर नजर रखता है। अगर कोई बाहरी मदद लेने या धोखाधड़ी करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसे पहचान सकता है। इससे इंटरव्यू प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनती है।
क्या सच में खतरे में है HR की नौकरी?
विशेषज्ञों का मानना है कि AI पूरी तरह HR की जगह नहीं लेगा, लेकिन उसकी भूमिका जरूर बदल देगा।
जहां AI प्रारंभिक स्क्रीनिंग, तकनीकी मूल्यांकन और डेटा एनालिसिस संभालेगा, वहीं अंतिम निर्णय, कल्चर फिट और मानव संवेदनाओं से जुड़े पहलू अभी भी इंसानों के हाथ में रहेंगे।
हालांकि, यह साफ है कि आने वाले समय में HR प्रोफेशनल्स को AI के साथ काम करने की स्किल विकसित करनी होगी, वरना बदलाव की इस लहर में पीछे छूटने का खतरा बना रहेगा।
क्या HR की नौकरी खतरे में? AI ले रहा है इंटरव्यू, भारतीय कंपनी ‘इनक्रूटर’ का AI इंटरव्यूअर बना चर्चा का केंद्र