अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्‌ढा ने पहले बेटे के स्वागत की घोषणा की है।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्‌ढा ने पहले बेटे के स्वागत की घोषणा की है।
October 20, 2025 at 1:51 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्‌ढा ने अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है। छोटी दिवाली के दिन यानी 19 अक्टूबर 2025 को कपल ने अपने बेटे का स्वागत किया।

परिणीति और राघव ने एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,

“He’s finally here!…our Baby Boy…And we literally can’t remember life before! Arms full, our hearts are fuller. First we had each other, now we have everything. With gratitude, Parineeti and Raghav.”

इस पोस्ट के बाद बधाइयों का तांता लग गया। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने जोड़े को शुभकामनाएं दीं। कृति सेनन, मनीष मल्होत्रा, और कई अन्य हस्तियों ने कपल को बेटे के जन्म पर बधाई दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां राघव चड्‌ढा पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।

इससे पहले, कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा एक प्यारे से पोस्ट के जरिए की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था – “Our little universe on its way… Blessed beyond measure.”

परिणीति और राघव ने मई 2023 में सगाई की थी और सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी रचाई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला (2024) में देखा गया था, जिसमें उन्होंने गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी का किरदार निभाया था।