उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिरा, 35 मजदूर मलबे के नीचे दबे, 3 की मौत, कई और के मरने की आशंका।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिरा, 35 मजदूर मलबे के नीचे दबे, 3 की मौत, कई और के मरने की आशंका।
January 11, 2025 at 12:10 pm

Roof Collapses in Kannauj: उत्तरप्रदेश प्रांत के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में 3 की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मरने की आशंका है। अब तक 6 मजदूरों को निकाल लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में कई अन्य मजदूर भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। 35 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की संभावना है। रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान यह हादसा हुआ। जब लिंटर गिरने के कारण तेज आवाज हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और राहत कर्मी घटना की गंभीरता को देखते हुए बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को जल्दी ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 35 से ज्यादा लोगों को बाहर निकालने में समय लग सकता है। प्रशासन ने लोगों को बाहर निकालने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।