50 यात्रियों से भरा विमान हिंद महासागर में क्रैश, इंजन फेल होने पर पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी

50 यात्रियों से भरा विमान हिंद महासागर में क्रैश, इंजन फेल होने पर पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी त्रासदी
February 11, 2026 at 2:26 pm

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से उड़ान भरते ही एक यात्री विमान के साथ बड़ा हादसा हो गया। स्टार स्काई एयरलाइंस का यह विमान जैसे ही अदन अद्दे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुआ, तभी उसमें गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इंजन के अचानक फेल हो जाने से विमान का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई।

विमान में उस समय 50 से अधिक यात्री सवार थे। पायलट ने हालात को भांपते हुए तुरंत आपात लैंडिंग hooking की कोशिश की, लेकिन रनवे तक पहुंच पाना संभव नहीं लग रहा था। ऐसे में पायलट ने एक बेहद साहसिक और जोखिम भरा फैसला लिया।

समुद्र की ओर मोड़ा विमान

जब यह साफ हो गया कि विमान को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारना मुश्किल है, तो पायलट ने विमान को हवाई अड्डे के पास स्थित हिंदमहासागर की ओर मोड़ दिया। समुद्र के किनारे की गई इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान के पंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इंजन पूरी तरह से जवाब दे गया।

तेज झटकों और टूटे हुए पंखों के बावजूद विमान समुद्र में पूरी तरह डूबने से बच गया। हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए सभी की सांसें थम गईं, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।

चमत्कार: एक भी जान नहीं गई

हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। सोमाली नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के निदेशक अहमद मुअल्लिम हसन ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इस दुर्घटना में किसी के भी घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पायलट समय पर यह फैसला नहीं लेता, तो यह हादसा बड़ी त्रासदी में बदल सकता था। पायलट की सूझबूझ और साहस ने 50 से ज्यादा जिंदगियों को बचा लिया।