उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फ्लैट के अंदर युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवती दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब पांच साल से अपने बॉयफ्रेंड के साथ ग्रेटर नोएडा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों मूल रूप से दिल्ली के ही निवासी थे और साथ में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि 1 मार्च, रविवार को युवती का शव फ्लैट के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका की बहन ने युवती के बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा फ्लैट में युवती का शव मिला, परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर लगाया हत्या का आरोप