GT vs LSG – IPL 2025 (64 of 74): आज 22 मई को आईपीएल 2025 का 64वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला गया। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी और इस तरह लखनऊ ने यह मुकाबला 33 रनों से अपने नाम कर लिया। मिचेल मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। इसी बीच मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना छठा पचासा जड़ दिया। एडेन मार्करम को साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 36 रन बनाए।
एडेन मार्करम के आउट होने के बाद मार्श का साथ देने निकोलस पूरन आए। उन्होंने भी शानदार बल्लेबाजी की और मार्श के साथ मिलकर 121 रनों की साझेदारी निभाई। मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए। उन्हें अरशद खान ने आउट किया। निकोलस पूरन 27 गेंदों में 56 रन और कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए अरशद खान और साई किशोर ने 1-1 विकेट लिया।
236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की सधी शुरुआत हुई। गुजरात को पहला झटका विलियम ओरुर्के ने दिया। उन्होंने साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 21 रन बना सके। शुभमन गिल 35 रन बनाकर पवेलियन लौट। उन्हें आवेश खान ने आउट किया। आकाश सिंह ने जोस बटलर को 38 रन की निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया।
शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 गेंदों में 38 रन का योगदान दिया। उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। राहुल तेवतिया 2 और अरशद खान 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। शाहरुख खान ने बहुत अच्छी लय में दिखे। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन ठोंके लेकिन वह गुजरात को जीत नहीं दिला सके। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि अरशद खान और आयुष बडोनी ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला।