उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने जूनियर एडेड स्कूलों में 1894 टीचर और हेडमास्टर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जमा किए जाएंगे।
4 साल बाद खत्म हुआ इंतजार, अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत
इस भर्ती की लिखित परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर 15 नवंबर 2021 को परिणाम जारी किया गया था। लेकिन रिजल्ट आने के बाद कई अभ्यर्थियों ने अपने अंक सामान्य से कम आने की शिकायत की और मामला अदालत तक पहुंच गया।
शिकायतों की जांच के बाद मिला समाधान
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, शासन ने 12 अप्रैल 2022 को एक जांच समिति गठित की थी, ताकि सभी शिकायतों की विस्तार से जांच की जा सके। कुल 571 शिकायतों में से 132 शिकायतें सही पाई गईं। सभी पहलुओं की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है।43,000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को राहत
सरकार के इस फैसले से 43,000 से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो पिछले 4 साल से भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। यह निर्णय न सिर्फ अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए भी लम्बित भर्ती को निपटाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| असिस्टेंट टीचर | 1504 |
| हेडमास्टर | 390 |
| कुल पद | 1894 |
महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तारीख |
| मेरिट लिस्ट जारी | 23 दिसंबर 2025 |
| स्कूल सिलेक्शन | 24–30 दिसंबर 2025 |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन | 11–15 जनवरी 2026 |
| अपॉइंटमेंट लेटर | 30 जनवरी 2026 |
| जॉइनिंग | 15 फरवरी 2026 |
शैक्षणिक योग्यता
आयु सीमा
सैलरी
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | फीस |
| सामान्य / OBC / EWS | ₹700 |
| SC / ST | ₹500 |
| दिव्यांग | ₹300 |
सिलेक्शन प्रोसेस
ऐसे करें आवेदन